बार-बार लॉकडाउन लगाना गलत : निर्मल सिंह

मिस्त्री उसारी मजदूर यूनियन की बैठक गांव नीलेवाड़ा गांव में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 10:39 PM (IST)
बार-बार लॉकडाउन लगाना गलत : निर्मल सिंह
बार-बार लॉकडाउन लगाना गलत : निर्मल सिंह

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : मिस्त्री उसारी मजदूर यूनियन की बैठक गांव नीलेवाड़ा गांव में हुई। इसमें जिला प्रधान कामरेड निर्मल सिंह जंडी ने मुख्य तौर पर भाग लिया। निर्मल सिंह ने कहा कि लॉकडाउन को बार-बार लगाना सरासर गलत है। सरकार मजदूर विरोधी फैसले जो ले रही है वह ठीक नहीं है। आठ जुलाई को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए गांव बागोवाल, नीलेबाड़े, रत्तेवाल, सोबुआल, नया नंगल आदि में बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि नेताओं पर दर्ज झूठे केस रद किए जाएं। इस अवसर पर मदन लाल, जसपाल, सुलखण, निर्मल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी