सिद्धिदात्री के पूजन से दूर होते हैं कष्ट

बलाचौर में रामनवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और रामनवमी भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 10:47 PM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 10:47 PM (IST)
सिद्धिदात्री के पूजन से दूर होते हैं कष्ट
सिद्धिदात्री के पूजन से दूर होते हैं कष्ट

संवाद सहयोगी, बलाचौर : बलाचौर में रामनवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और रामनवमी भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा में लाल वस्त्र माता को अर्पण करना, चांदी या सोने का छत्र एवं चूड़ियों व श्रंगार का सामान, सुगंधित तेल, मेवा मिश्री, पांच फल, लांग, इलायची, पान पत्ता आदि चढ़ाना शुभ होता है। मां सिद्धिदात्री के पूजन से कष्टों का निवारण होता है। भगवान राम को 36 प्रकार के भोग लगाकर जन्मदिवस मनाना भी शुभ होता है। वहीं महिलाओं द्वारा नवरात्रे के व्रत खोलने के लिए कंजक पूजन किया जाता है और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।

chat bot
आपका साथी