श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकली पहली प्रभातफेरी

धार्मिक उत्सव कमेटी नवांशहर द्वारा शनिवार को घास मंडी स्थित शिवाला पंडित जय दयाल ट्रस्ट शिव मंदिर से शनिवार को पहली प्रभातफेरी निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:44 PM (IST)
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकली पहली प्रभातफेरी
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकली पहली प्रभातफेरी

संवाद सूत्र, नवांशहर : धार्मिक उत्सव कमेटी नवांशहर द्वारा शनिवार को घास मंडी स्थित शिवाला पंडित जय दयाल ट्रस्ट शिव मंदिर से शनिवार को पहली प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्री कृष्णभक्तों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने संबंधी शहरवासियों को जागरूक करते हुए हरे कृष्णा श्री कृष्णा की धुन के साथ प्रभु का सिमरन किया। सुबह पंडित भगवान दास ने गणेश वंदना व झंडा पूजन के बाद यह प्रभातफेरी का शुभारंभ करवाया। यह प्रभातफेरी आर्य समाज रोड़, आदर्श नगर, घास मंडी, टीचर कलोनी, भुच्चरा मोहल्ला, वाल्मीकि नगर, गीता भवन मंदिर, स्नेही मंदिर से पाठकां मोहल्ला, राजां मोहल्ला, आर्य समाज रोड से वापिस घास मंडी मंदिर पहुंची आरती के साथ यह प्रभातफेरी संपन्न हुई। सभी भक्तों ने हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे महामंत्र के साथ शुरुआत की, बांके बिहारी जय हो तेरी., नटखट बांसुरी वाले बांसुरी वाले गौकुल के राजा., शाम सुंदर सवेरे जो तूने मुरली बजाई., श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा., राधे राधे रटे चले आएंगे विहारी., घर शाम दी गली विच्च पा लिया लोकी केंहदे होगी कमली, जें तूं अखियां दे सामने नहीं रैहना ते शामां साडा दिल मोड दे, श्री बांके बिहारी नंद लाल मेरो है आदि भजन सुना कर शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभातफेरी के दौरान प्रधान एडवोकेट जुगल किशोर दत्ता ने बताया कि 16 अगस्त मंगलवार को सुबह 10 बजे पुरानी दाना मंडी से विशाल शोभा यात्रा सजाई जा रही है। इसमें सभी बढ़चढ कर भाग लें। इस मौके पर कमेटी प्रधान एडवोकेट जेके दत्ता, अशोक वर्मा, सुनील बहल, शिवा जी छिदे, देस राज सलियारा, केवल थापर, प्रोफेसर अजीत सरीन, मोद्य प्रकाश पाठक, मास्टर हुस्न लाल, ललित शर्मा, अक्षय पाठक, सुरेश शर्मा, बाल किशन आनंद, अजय अरोड़ा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी