फतेहपुर ने मंगूवाल को 2-0 से हराया

बंगा ग्रामीण स्पो‌र्ट्स क्लब पल्ली झिक्की और एनआरआइ भाईयों ने फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 05:04 AM (IST)
फतेहपुर ने मंगूवाल को 2-0 से हराया
फतेहपुर ने मंगूवाल को 2-0 से हराया

संवाद सूत्र, बंगा: ग्रामीण स्पो‌र्ट्स क्लब पल्ली झिक्की और एनआरआइ भाईयों ने फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जसवीर सिंह जस्सा कनाडा, हरजिदर सिंह पाबला (इंग्लैंड), ग्राम पंचायतों, नगर वासी और जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष और हलका इंचार्ज बंगा सतवीर सिंह पल्ली झिक्की ने किया। टूर्नामेंट का पहला मैच गांव फतेहपुर और मंगुवाल में बलकार सिंह सरपंच और गणमान्य सज्जन ने शुरू करवाया। इसमें फतेहपुर की टीम ने मंगूवाल टीम को 2-0 से हराया। इस अवसर पर जरनैल सिंह पल्ली झिक्की, अमरीक सिंह, तेजिदर सिंह पाबला, भूपिदर पाबला, सुरजीत सिंह पाबला, तरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी