पं. वेद प्रकाश की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी दी

सब डिवीजन बलाचौर के खजाना दफ्तर में 35 साल सेवाएं देने के उपरांत पंडित वेद प्रकाश सेवा निवृत्त होने पर उन्हें विदाई पार्टी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 11:37 PM (IST)
पं. वेद प्रकाश की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी दी
पं. वेद प्रकाश की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी दी

संस, बलाचौर : सब डिवीजन बलाचौर के खजाना दफ्तर में 35 साल सेवाएं देने के उपरांत पंडित वेद प्रकाश सेवा निवृत्त होने पर उन्हें विदाई पार्टी दी गई। दफ्तर उप मंडल मजिस्ट्रेट तहसील और खजाना दफ्तर के समूह स्टाफ और तहसील कांप्लेक्स बलाचौर के अष्टाम फरोस, टाइपिस्टों और वसीका नवीसों ने बधाई दी। इस दौरान कोविड-19 की हिदायतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान खजाना अफसर लक्ष्मी देवी, क्लर्क परमिदर सिंह और समूह स्टाफ सदस्यों ने कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से की और वेदाग होकर रिटायर्ड हुए। पं. वेद प्रकाश 1982 में जिला तरनतारन की तहसील पट्टी में भर्ती होकर नौकरी शुरू की। इसके बाद वह अमृतसर व तलवाड़ा में भी अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। पिछले लंबे समय से बलाचौर में अपनी सेवा निभा रहे थे।

chat bot
आपका साथी