जरूरतमंद को अन्न देना सर्वश्रेष्ठ दान : आशीष मुनि महाराज

नवांशहर उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज ठाणे-5 एवं उत्तर भारतीय प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज ठाणे-2 के सानिध्य में श्री वर्धमान जैन सेवा संघ नवांशहर की ओर से अन्नदान दिवस मनाया गया। यह जानकारी श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के प्रधान मनीष जैन एवं महासचिव रतन कुमार जैन ने दी है। उन्होंने बताया कि उपाध्याय विशाल मुनि महाराज की स्वर्ण दीक्षा जयंती एवं आशीष मुनि महाराज को उत्तर भारतीय प्रवर्तक पद मिलने के उपलक्ष्य में श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से अन्नदान दिवस मनाया गया। इसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:00 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:00 PM (IST)
जरूरतमंद को अन्न देना सर्वश्रेष्ठ दान : आशीष मुनि महाराज
जरूरतमंद को अन्न देना सर्वश्रेष्ठ दान : आशीष मुनि महाराज

जागरण संवाददाता, नवांशहर

उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज ठाणे-5 एवं उत्तर भारतीय प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज ठाणे-2 के सानिध्य में श्री वर्धमान जैन सेवा संघ नवांशहर की ओर से अन्नदान दिवस मनाया गया। यह जानकारी श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के प्रधान मनीष जैन एवं महासचिव रतन कुमार जैन ने दी है। उन्होंने बताया कि उपाध्याय विशाल मुनि महाराज की स्वर्ण दीक्षा जयंती एवं आशीष मुनि महाराज को उत्तर भारतीय प्रवर्तक पद मिलने के उपलक्ष्य में श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से अन्नदान दिवस मनाया गया। इसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया।

इस मौके पर विराजमान उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज ने अपने संदेश में कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा महान परोपकारी कार्य है। हर किसी को दीन दुखी की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर विराजमान उत्तर भारतीय प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज ने अपने संदेश में कहा कि अन्नदान सबसे बड़ा एवं सर्वश्रेष्ठ दान है। किसी भूखे को अन्न देना बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने श्री वर्धमान जैन सेवा संघ नवांशहर की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यो की सराहना की और सभी को इस पुण्य कार्य में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों में प्रधान मुनीष जैन, महासचिव रतन कुमार जैन, सुरेंद्र जैन, बैजनाथ जैन, केके जैन, विरेंद्र जैन, अमन जैन, दर्शन कुमार जैन, राजीव जैन, नीलेश जैन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी