साथियों ने पहले दी हेराइन, हालत बिगड़ी तो छोड़ भागे, मौत

संवाद सूत्र, बलाचौर : बलाचौर में 24 वर्ष के युवक की हेरोइन के नशे के कारण मौत हो गई। पुलिस ने इस संब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 11:57 PM (IST)
साथियों ने पहले दी हेराइन, हालत बिगड़ी तो छोड़ भागे, मौत
साथियों ने पहले दी हेराइन, हालत बिगड़ी तो छोड़ भागे, मौत

संवाद सूत्र, बलाचौर : बलाचौर में 24 वर्ष के युवक की हेरोइन के नशे के कारण मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में उसके दो साथियों व नशा सप्लायर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मुताबिक महमूदपुर का रहने वाला सुख¨वदर ¨सह उर्फ सुक्खा आटो चलाने का काम करता था। उसके साथी उसे अपने साथ ले गए और उसे हेरोइन का नशा करवाया, उसकी हालत बिगड़ी तो उसे आटो के पास छोड़ भाग गए। बाद में उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में सुक्खा के पिता अवतार ¨सह ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके बेटे को नियाना बेट के व¨रदर कुमार उर्फ ¨छदा व सु¨रदर कुमार उर्फ ¨मटू अपने साथ लंगड़ोया के सूरज उर्फ घोड़ा के पास ले गए। उसके पास से दोनों हेरोइन खरीद कर उसे नशा करने के लिए उकसाया। उसे नशा करवा कर उसकी हालात बिगड़ने लगी तो उसके आटो के पास छोड़ चले गए। किए गए नशे के कारण ही उनके बेटे की मौत हुई है। अवतार ¨सह के बयानों के बाद व¨रदर उर्फ ¨छदा, सु¨रदर कुमार उर्फ ¨मटू, सूरज उर्फ घोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की जांच कर रहे सब इंसपेक्टर मंजीत लाल ने बताया कि पुलिस ने व¨रदर व सु¨रदर को गिरफ्तार कर लिया गया। नशा सप्लाई करने वाले घोड़ा की तलाश की जा रही है।

साथियों व नशा तस्करों पर हो चुके हैं चार मामले दर्ज

पुलिस ने नशा तस्करों व नशा करने वाले साथियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इस साल अब तक पुलिस चार ऐसे मामले दर्ज किए हैं। जिले में 3 जुलाई को बलाचौर में नशे से हुई युवा की मौत के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। इसके साथ गैरइरातन हत्या करे मामले दर्ज किए जाने लगे हैं। नशे के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुराने मामलों को खोल कर गैर इरातन हत्या के मामले दर्ज किए। पुलिस ने पहला मामला थाना सिटी में दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने 16 जून को हुई मौत के बाद जुलाई में गैर इरातन हत्या का मामला दर्ज किया। इसमें नशे की टीके से 27 वर्षीय कुलवंत ¨सह की मौत हो गई थी। -इसके बाद पुलिस ने राहों में 2 मार्च को पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी। इसमें मुख्तियार ¨सह नशे से मौत हो गई थी। पुलिस ने जुलाई महीने में मुख्तियार की मां के बयानों पर मामला दर्ज किया था। -हाल ही में 22 अक्टूबर को नशे के शिकार युवा की मौत के बाद थाना बहराम की पुलिस ने उसे नशा देने वाले साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया। -युवक की मौत 10 अक्टूबर को झंडेर गाव के गुरप्रीत ¨सह मौत हुई थी। बाद में परिजनों के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी