से नो टू प्लास्टिक के पोस्टर बनाकर निकाली रैली

दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस-तीन छोकरां में बुधवार को कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह की अगुवाई में प्लास्टिक वेस्ट फ्री कैंपेन पर जागरूकता रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 05:58 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 05:58 PM (IST)
से नो टू प्लास्टिक के पोस्टर बनाकर निकाली रैली
से नो टू प्लास्टिक के पोस्टर बनाकर निकाली रैली

जेएनएन, नवांशहर : दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस-तीन छोकरां में बुधवार को कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह की अगुवाई में प्लास्टिक वेस्ट फ्री कैंपेन पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में कॉलेज फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थी शामिल थे। विद्यार्थियों ने अनेक पोस्टर और पेंटिग बनाई गई। इवेंट के कोआर्डीनेटर इरविर कौर और साक्षी थीं। विद्यार्थियों ने से नो टू प्लास्टिक पर पोस्टर बनाए। फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किया। कॉलेज डायरेक्टर ने कहा कि अपने घरों के आसपास कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए। फैकल्टी सदस्यों ने भी प्लास्टिक के नुकसान बताएं। यह रैली कॉलेज से राहों तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक की बोतल, पैकेट आदि उठाकर डस्टबिन में फेंके। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक किया। इस रैली में शुभम नैयर, राजविदर कौर आदि स्टाफ व विद्यार्थी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी