मरणोपरांत करेंगे शरीर दान, सौंपा आई कार्ड

जागरण संवाददाता नवांशहर मरणोपरांत शरीर दान करने का प्रण लेने वाले अशोक कुमार को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:09 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 05:09 PM (IST)
मरणोपरांत करेंगे शरीर दान, सौंपा आई कार्ड
मरणोपरांत करेंगे शरीर दान, सौंपा आई कार्ड

जागरण संवाददाता, नवांशहर

मरणोपरांत शरीर दान करने का प्रण लेने वाले अशोक कुमार को सिविल सर्जन डा. गुरदीप सिंह कपूर ने आई कार्ड सौंपा है। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. जीएस कपूर ने कहा कि मृत्यु के बाद शरीर को अग्नि भेंट करने की बजाय यदि गवर्नमेंट मेडिकल कालेज को दान कर दिया जाए, तो यह डाक्टरी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने शरीर दान करने वाले एवं इस कार्य में सहयोग देने वाले दोआबा सेवा समिति के सदस्यों का इस राष्ट्र सेवा में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

इस मौके पर समिति के महासचिव रतन कुमार जैन व उपप्रधान यशपाल सिंह हाफिजाबादी ने कहा कि जो लोग अपनी इच्छा से मरणोपरांत शरीर दान करना चाहते हैं, उनके फार्म भरकर गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अमृतसर को भेज दिए जाते हैं। वहां से उनके आई कार्ड बन कर आते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 105वें शरीरदानी को आई कार्ड सौंपा गया है। उन्होंने शरीरदान करके समाज सेवा में सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर शरीरदानी अशोक कुमार ने कहा कि यदि उनके मरणोपरांत उनके शरीर से कोई विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करके डाक्टर बनता है और कई जिदगियों को बचाता है, तो उनका जन्म और मरण दोनों ही सफल हैं। समाज सेवा में अपना योगदान देने के लिए उन्होंने संबंधित फार्म भरा है। उन्होंने बताया कि शरीर दान करने का फार्म अपनी पत्नी कृष्णा देवी, भाई राजकुमार, बेटे रोहित लांबा व बहू ऊषा देवी की सहमति से भरा है। इस मौके पर राजकुमार व दोआबा सेवा समिति के उपप्रधान यशपाल सिंह हाफिजाबादी, महासचिव रतन कुमार जैन व मास्टर हुसन लाल भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी