चंद्र मोहन आप के पंजाब आर्गेनाइजेशन का सदस्य नियुक्त

आम आदमी पार्टी से लंबे समय से जुड़े वॉलंटियर चंद्र मोहन को हाईकमान ने पंजाब आर्गेनाइजेशन का सदस्य नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 04:11 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 05:47 PM (IST)
चंद्र मोहन आप के पंजाब आर्गेनाइजेशन का सदस्य नियुक्त
चंद्र मोहन आप के पंजाब आर्गेनाइजेशन का सदस्य नियुक्त

संवाद सहयोगी, बलाचौर : आम आदमी पार्टी से लंबे समय से जुड़े वॉलंटियर चंद्र मोहन को हाईकमान ने पंजाब आर्गेनाइजेशन का सदस्य नियुक्त किया है। इससे जिले के वॉलंटियर में खुशी है। इस अवसर पर चंद्र मोहन जेडी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पार्टी से तन, मन से जुड़े हुए हैं और पहले से सोशल मीडिया राष्ट्रीय, आइटी विग व मीडिया पंजाब के सदस्य, सोशल मीडिया इंचार्ज दोआबा जोन, प्रधान जिला सोशल मीडिया नवांशहर, शिकायत निवारण कमेटी सदस्य बलाचौर आदि की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। चंद्र मोहन ने पार्टी की राष्ट्रीय व पंजाब की उच्च स्तरीय लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसे ईमानदारी से निभाएंगे और सभी वॉलंटियरों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

chat bot
आपका साथी