दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज

नवांशहर थाना सदर नवांशहर ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पीड़िता केपति व सास के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव दौलतपुर की रहने वाली अनुराधा भारद्वाज ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 11:28 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज
दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना सदर नवांशहर ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पीड़िता केपति व सास के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव दौलतपुर की रहने वाली अनुराधा भारद्वाज ने दी है। उसने बताया है कि उसकी शादी लुधियाना के अजीत नगर के रहने वाले मनीष भारद्वाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। इसके लिए उसका पति व सास उसकी पिटाई भी करते थे। इस बारे में पुलिस ने जांच के बाद आरोपित मनीष भारद्वाज व कंचन रानी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

------------

मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना सदर बंगा पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव नौरा के रहने वाले सोहन सिंह ने दी है। उसने बताया कि वह शुक्रवार को गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गया था। जब वह माथा टेक कर बाहर निकला, तो उसके गांव के रहने वाले दर्शन सिंह, महिदर कौर व सर्वजीत सिंह उसके बेटे कमलजीत सिंह से मारपीट कर रहे थे। इस हमले में उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस बारे में पुलिस ने जांच के बाद उक्त आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

----------

यातायात में विघ्न डालने का आरोप, केस

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना राहों पुलिस ने यातायात में विघ्न डालने के आरोप में एक ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह जानकारी एएसआइ परमजीत सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस शुक्रवार को गश्त कर रही थी। इस दौरान जब वह नवांशहर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो वहां एक ट्रक खड़ा था। जिसमें सरिये लदे थे और ये ट्रक से छह फुट बाहर तक निकले हुए थे। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ था और यातायात में विघ्न पड़ रहा था। इस बारे में पुलिस ने लुधियाना जिले के गांव मलकपुर के रहने वाले आरोपित आरोपित ट्रक चालक रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी