नाबालिग से अश्लील हरकतें करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज

थाना काठगढ़ की पुलिस ने नाबालिग से अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 10:32 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 10:32 PM (IST)
नाबालिग से अश्लील हरकतें करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज
नाबालिग से अश्लील हरकतें करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता,नवांशहर:

थाना काठगढ़ की पुलिस ने नाबालिग से अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की माता ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 14 वर्ष की है। गांव आंसरों का रहने वाला बलजिदर सिंह उसकी बेटी को फोन करके परेशान करता था। मना करने पर वह उसे जान से मारने की धमकियां देता था। 25 जून को आरोपित ने उसकी बेटी से घर में घुसकर जबरदस्ती की करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपित बलजिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

कैंप में जांचा 50 लोगों का स्वास्थ्य

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: सिविल सर्जन रूपनगर डा. परमिदर सिंह के दिशा निर्देशों लोगों को सही स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए ब्लाक के गांव सैदपुर और रायपुर में स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। कैंप दौरान सीएचओ मनीषा और हेल्थ वर्कर कमल किशोर ने बताया कि सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए गांवों में कैंप लगाकर मुफ्त दवाइयां भी प्रदान कर रही है। कैंप दौरान करीब 50 लोगों की मौके पर ही शुगर और ब्लड प्रेशर की भी जांच उन्हें दवाइयां भी दी गई।

22 जुलाई को संसद के आगे धरना देने के लिए किरती किसान यूनियन की बैठक

जागरण संवाददाता, नवांशहर:

नवांशहर में किरती किसान यूनियन की प्रदेश कमिटी ने बैठक कर विचार-विमर्श किया। यूनियन के प्रदेश सचिव सतवीर सिंह ने बताया कि बैठक में संसद के मानसून सत्र के दौरान 22 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से संसद के आगे धरने में शामिल होने के लिए योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को संयुक्त मोर्चे की तरफ से जत्थेबंदी करके संसद सदस्यों को चेतावनी पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि किरती किसान यूनियन की तरफ से दिल्ली के किसान मोर्चे में किसानों को शामिल करने के लिए रैलियां और बैठकों का सिलसिला तेज किया जाएगा।

बैठक में किसानों को लेकर मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कृषी कानूनों को लागू करने के लिए जिद कर रही है, जिससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि संघर्षशील किसान इन कानूनों को रद्द करवा कर ही दम लेंगे। मीटिग में प्रदेश प्रधान निर्भय सिंह, राजिदर सिंह, जतिदर सिंह छीना, सुरिदर सिंह बैंस, रमिदर पटियाला, संतोख सिंह संधू, जसविदर , भूपिदर, अमरजीत व हनी आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी