अब प्लास्टिक को न अपनाएं, घर से थैला और बर्तन लेकर बाजार जाएं

नवांशहर भाजपा मंडल के प्रधान बलवंत सिंह सैनी सीनियर भाजपा नेता डॉ. अश्वनी धीर भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान करण दीवान के नेतृत्व में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 10:25 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 10:25 PM (IST)
अब प्लास्टिक को न अपनाएं, घर से थैला और बर्तन लेकर बाजार जाएं
अब प्लास्टिक को न अपनाएं, घर से थैला और बर्तन लेकर बाजार जाएं

जेएनएन, नवांशहर : नवांशहर भाजपा मंडल के प्रधान बलवंत सिंह सैनी, सीनियर भाजपा नेता डॉ. अश्वनी धीर, भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान करण दीवान के नेतृत्व में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवांशहर सब्जी मंडी में सुबह सात बजे प्लास्टिक के लिफाफे जगह-जगह से एकत्रित किए तथा उसे थैलों में भरकर अस्थायी डंप पर फेंक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि दो अक्तूबर से सिगल यूज लिफाफों का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। इसके स्थान पर जूट या कपड़े के थैले इस्तेमाल किए जाएं जिससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने शहरवासियों को भी अपील की कि वे अपने घर से सामान लेने के लिए थैला लेकर ही आएं तथा तरल पदार्थ लेने के लिए बर्तन अवश्य लेकर आएं। इससे शहर में बरसात के दिनों में होने वाले सीवरेज ब्लॉकेज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने सभी को महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित किया।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान करण दीवान ने कहा कि देश को साफ सुथरा रखने के लिए हम सब को संयुक्त रूप से प्रयास करते रहना चाहिए। देश में दूषित वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें स्वयं जिम्मेदारी लेनी होगी। पॉलीथिन बैग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिससे हम दूषित होने वाले वातावरण को बचा सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शपथ लेते हुए स्वच्छता अभियान के प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया। तभी हम देश को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने का मोदी जी द्वारा लिया सपना पूरा कर सकेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी