50 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए व उसकी संभाल करें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 03:01 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:16 PM (IST)
50 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
50 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जागरण संवाददाता, नवांशहर: प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए व उसकी संभाल करें। आज का स्वार्थी मानव पेड़ तो काटता गया, लेकिन पेड़ लगाना भूल गया। जिससे पर्यावरण में असंतुलन की समस्या बहुत उग्र हो गई है। इसी कर्तव्य को याद करवाने व युवा पीढ़ी को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए एसकेटी प्लांटेशन टीम द्वारा पर्यावरण बचाओ मुहिम चलाई जा रही है। इसी मुहिम के तहत वीरवार को गांव हियाला में पौधारोपण किया गया।

टीम के संचालक अंकुश निझावन ने बताया कि टीम के सदस्य सिमरन थिद व उनके परिवार ने अपने खेतों में व आस-पास नीम व सुखचैन के 50 छायादार पौधे लगाए। गुरतेग थिद ने पर्यावरण संदेश में कहा कि विकास की दौड़ में कहीं न कहीं हम सभी प्रकृति की उपेक्षा कर रहे हैं, जिसका खामियाजा भी हमे ही भुगतना पड़ रहा है। इसे संरक्षित करना होगा। इस मौके पर सिमरन थिद, दीपक शर्मा व विभोर जैन भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी