विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

नवांशहर थाना सदर बलाचौर पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पीड़िता ने बताया है कि गांव बघौरा के रहने वाले नरेश कुमार ने किसी फोन से उसे फोन किया और उसे डरा धमका कर उसके घर का पता पूछ कर वहां आ गया। जब उसने पूछा तो कि उसने फोन नंबर कहां से लिया तो उसने कुछ नहीं बताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 11:18 PM (IST)
विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

जागरण संवाददाता,नवांशहर

थाना सदर बलाचौर पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पीड़िता ने बताया है कि गांव बघौरा के रहने वाले नरेश कुमार ने किसी फोन से उसे फोन किया और उसे डरा धमका कर उसके घर का पता पूछ कर वहां आ गया। जब उसने पूछा तो कि उसने फोन नंबर कहां से लिया, तो उसने कुछ नहीं बताया।

पीड़िता के अनुसार उस दौरान वह घर में अकेली थी। इस बीच आरोपित ने उसे डरा धमका कर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद उसने कहा कि अगर उसने किसी को बताने की कोशिश की, तो वो उसके परिवार को जान से मार देगा। जब भी वह फोन करेगा तो उसे फोन उठना पड़ेगा।

पीड़िता के अनुसार उसका पति हलवाई का काम करता है। जब भी वो घर से किसी पैलेस में काम पर जाता, तो आरोपित पीछे से उसके घर आ जाता और शारीरिक संबंध बनाता था। ऐसा वह लगभग एक साल से कर रहा है। आरोपित ने उसकी फोटों भी खींची थी और कहता था कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह इसे इंटरनेट मीडिया पर डाल देगा। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित नरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

-------------

दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव बेगमपुर की रहने वाली परविदर कौर ने दी है। उसने बताया है कि उसकी शादी 7 फरवरी, 2016 को गांव घक्केवाल के कुलवंत राय से हुई थी। शादी में उसके घरवालों ने अपनी हैसियत से दहेज दिया था। मगर, बाद में ससुराल में उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। उसका पति कुलवंत राय, जेठ जिदर पाल व जेठानी सुखविदर कौर उसे कम दहेज लाने का ताना देकर पीटते थे। इस बारे में पुलिस ने जांच के बाद उक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी