आप की रैली के लिए बड़ी संख्या में बाघापुराना गए किसान

बलाचौर से बाघापुराना में आम आदमी पार्टी की रैली में शामिल होने के लिए बाघापुराना गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 10:12 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 10:12 PM (IST)
आप की रैली के लिए बड़ी संख्या में बाघापुराना गए किसान
आप की रैली के लिए बड़ी संख्या में बाघापुराना गए किसान

संवाद सूत्र, बलाचौर : बलाचौर से बाघापुराना में आम आदमी पार्टी की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग गए। जत्थे की अगुआई आप नेता संतोष कटारिया, सतनाम जलालपुर, बिटटा राणा तथा चंद्रमोहन जेडी मीडिया इंचार्ज नवांशहर ने की।

इस मौके पर आप नेताओं ने कहा कि 2022 का इंतजार पंजाब की जनता कर रही है, ताकि जो दिल्ली में अरविद केजरीवाल ने करके दिखाया, वह पंजाब में भी हो सके। पंजाब के लोग कैप्टन की कांग्रेस सरकार से दुखी हैं। पिछले 10 साल अकाली दल तथा चार साल से कांग्रेस ने पंजाब को खोखला कर दिया है। इन दोनों पार्टियों से दुखी होकर अब लोग आम आदमी पार्टी की तरफ एक उम्मीद भरी निगाह से देख रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि रविवार को लोगों का इकट्ठा इस बात का संकेत दे रहा है कि आने वाला समय किसका होगा। इस मौके पर सभी ने आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की बात कही तथा जिसे भी टिकट मिलेगी, उसका साथ मजबूती के साथ देने की बात कही।

आप पंजाब की राजनीति की दिशा बदल देगी : संतोष कटारिया

संवाद सूत्र, बलाचौर : आम आदमी पार्टी ही पंजाब की राजनीति की दिशा बदल कर रख देगी। यह बात आप के सीनियर नेता संतोष कटारिया ने दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो दिल्ली में लोगों कि जो जरूरतें हैं उन्हें समझ कर दिल्ली का नक्शा बदल दिया। अब इसी तरह पंजाब में लोग 2022 के चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। पंजाब के लोग कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी से तंग आ गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल लोगों के नेता हैं, वह लोगों की समस्याओं को अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए वह लोगों के लिए काम करते आ रहे हैं, उनसे प्यार करते हैं।

chat bot
आपका साथी