काठगढ़ में दो केस आने के बाद 214 लोगों के सैंपल लिए

काठगढ़ कोरोना महामारी का प्रकोप रोज बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को काठगढ़ लोकल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 10:23 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:10 AM (IST)
काठगढ़ में दो केस आने के बाद 214 लोगों के सैंपल लिए
काठगढ़ में दो केस आने के बाद 214 लोगों के सैंपल लिए

संवाद सहयोगी, काठगढ़: कोरोना महामारी का प्रकोप रोज बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को काठगढ़ लोकल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। काठगढ़ शहर में 67 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। इसी प्रकार गावं जमीतगढ़ में भी एक छह वर्षीय लड़की का केस पॉजिटिव आया है। इसके बाद सेहत विभाग बलाचौर के एसएमओ डॉ. रविदर सिंह ठाकुर तथा एसएमओ काठगढ़ डॉ. गुरिदरजीत सिंह की टीमों ने मिलकर कुल 214 सैंपल लिए हैं। इस दौरान दोनों डॉक्टरों ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग सहित मास्क पहनना न भूले, तभी कोरोना से बचा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी