240 लीटर लाहन बरामद, अज्ञात पर केस दर्ज

थाना औड़ पुलिस ने 240 लीटर लाहन बरामद कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 04:24 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 04:24 PM (IST)
240 लीटर लाहन बरामद, अज्ञात पर केस दर्ज
240 लीटर लाहन बरामद, अज्ञात पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना औड़ पुलिस ने 240 लीटर लाहन बरामद कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ रामप्रकाश ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र मे गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब वो बस अड्डा गढ़पधाणा पर मौजूद थे तो सूचना मिली कि किसी व्यक्ति ने सड़क पर बने पुल नहर से थोड़ा आगे पराली के नीचे एक ड्रम छिपा कर रखा है। जिसमें लाहन रखी गई है। पुलिस ने जब जांच की तो ड्रम में से 240 लीटर लाहन बरामद की गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

हेरोइन व ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार

थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने पांच ग्राम हेरोइन व 12 हजार 280 रुपये की ड्रग मनी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब वो दशहरा मैदान में थे तो सामने से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख कर वो घबरा गया व भागने की कोशिश करने लगा। जब शक के आधार पर उसे रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन व 12 हजार 280 रुपये ड्रग मनी के तौर पर बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित राहों के नरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 95 गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

थाना बलाचौर पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 95 गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ हंसराज ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब वो गांव महिदपुर की ओर जा रहे थे तो गांव दियालां की ओर से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख कर वो घबरा गया व भागने की कोशिश करने लगा। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 95 गोलियां बरमाद की गई। पुलिस ने आरोपित थाना पोजेवाले के गांव बेगमपुर के रहने वाले अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी