प्रेम नगर कॉलोनी में मिले छह केस, 154 के लिए सैंपल

काठगढ़ प्रेम नगर कॅालोनी में बुधवार को दो महिलाओं सहित छह लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 05:07 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:07 PM (IST)
प्रेम नगर कॉलोनी में मिले छह केस, 154 के लिए सैंपल
प्रेम नगर कॉलोनी में मिले छह केस, 154 के लिए सैंपल

संवाद सहयोगी, काठगढ़: प्रेम नगर कॅालोनी में बुधवार को दो महिलाओं सहित छह लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। अब यहां पर कुल 12 लोग कोरोना पॉजिटिव है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। प्रेम नगर में 62 वर्षीय व्यक्ति तथा 21 वर्षीय, 12 वर्षीय, 46 वर्षीय तीन नौजवान, 33 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव है। वहीं काठगढ़ में भी एक 55 वर्षीय महिला का केस पॉजिटिव पाया गया है।इसके अलावा रैलमाजरा के पीएनबी बैंक का 33 वर्षीय नौजवान , गांव बागोवाल का 54 वर्षीय व्यक्ति, बनां का 27 वर्षीय व्यक्ति व मेहंदीपुर का 26 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। इसके बाद सेहत विभाग काठगढ़ के एसएमओ डॉ. गुरिदरजीत सिंह तथा बलाचौर के एसएमओ डा. रविदर सिंह ठाकुर ने टीम के साथ 154 लोगों के सैंपल लिए हैं। डॉ. रविदर सिंह ठाकुर ने बताया कि जनता की लापरवाही से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। डॉ. गुरिदरजीत सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग तो लोग बिल्कुल भूल गए हैं। अगर ऐसा ही रहा तो कोरोना का संकट गंभीर होता जाएगा।

chat bot
आपका साथी