बच्चों की मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से डीएवी ग‌र्ल्स सीनियर सेक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 04:20 PM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 04:20 PM (IST)
बच्चों की मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी
बच्चों की मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से डीएवी ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें लीगल सर्विस अथॉरिटी की सचिव हरगुरजीत कौर, संजीव गुप्ता व संजीव अरोड़ा ने जन उपयोगी सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अथॉरिटी की ओर से मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है। जिसके लिए बस एक आवेदन देना होता है। जिसके बाद केस में उसे मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। हरगुरजीत कौर ने एसिड पीड़ित, पारिवारिक झगड़े, बाल मजदूरी व बलात्कार आदि के संबंध में मुफ्त सेवाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की घटना होने के बाद अथॉरिटी के पास सीधी पहुंच भी की जा सकती है ताकि उन्हें जल्द इंसाफ दिलाया जा सके। हरगुरजीत कौर ने कहा कि कुछ झगड़े मामूली होते हैं, लेकिन सही बात न होने के कारण ही वह लटक जाते हैं। इसलिए इन्हें जल्द ही निपटा लेना चाहिए।

इस मौके पर राकेश बांसल, मैनेजर राम प्रकाश बांसल आदि भी मौजूद थे। ¨प्रसिपल सुमन रानी छाबड़ा ने वालंटियर का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी