हिदायतों का उल्लंघन करने पर 60 नामजद

पुलिस ने थाने के सामने 50 से 60 व्यक्तियों द्वारा एकत्रित होकर भीडड़ जमा की थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2020 06:07 AM (IST)
हिदायतों का उल्लंघन करने पर 60 नामजद
हिदायतों का उल्लंघन करने पर 60 नामजद

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

पुलिस ने थाने के सामने 50 से 60 व्यक्तियों द्वारा एकत्रित होकर डीसी द्वारा जारी आदेशों की उल्लंघना करने तथा महामारी को फैलाने में लापरवाही करने पर मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार मुखत्यार सिंह ने बताया कि बीते दिन जसवीर कौर पुत्री बलविदर सिंह वासी मल्लन की तरफ से अपने ससुरालपक्ष वासी गांव अबुल खुराना के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने तथा मारपीट करके चोटे पहुंचाने के संबंध में थाना सिटी मलोट में मामला दर्ज किया हुआ। इस मामले को लेकर बलविदर सिंह, जोगिदर सिंह वासी मल्लन, सतपाल सिंह वासी कोटभाई, चितपाल सिंह वासी कोटभाई तथा भारतीय किसान यूनियन प्रधान सुखदेव सिंह वासी बूड़ा गुज्जर, निर्मल सिंह, गोरा सिंह, मक्खन सिंह, नानक सिंह, दलबीर सिंह, नत्था सिंह, गुरदीप सिंह, महिमा सिंह तथा 50 से 60 व्यक्तियों द्वारा लड़की को परेशान तथा मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की गई थी। जिस पर पुलिस ने इन लोगों पर डीसी के आदेशों की उल्लंघना करने पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।

सहायक थानेदार प्रगट सिंह ने बताया कि मलोट की मंडी में कुछ अज्ञात व्यक्ति एकत्रित होकर इकट्ठ किया हुआ था। जिन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था तथा न ही इन्होंने शारीरिक दूरी बनाई हुई थी। पुलिस ने इन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सहायक थानेदार हीरा सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबीर से सूचना मिली थी कि तहसील रोड के सामने मेन ठेका शराब की बिक्री की जा रही है तथा लोगों को एकत्रित किया हुआ है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति कि खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

chat bot
आपका साथी