खेती विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आप नेता ने किया रोष प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने रोष प्रदर्शन करके कृषि बिल को रद करने की मांग की। आप नेताओं ने दोपहर 12 बजे से दो बजे तक रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन की अगुआई सिमरजीत सिंह बराड़ लक्खेवाली ने की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 04:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 04:36 PM (IST)
खेती विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आप नेता ने किया रोष प्रदर्शन
खेती विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आप नेता ने किया रोष प्रदर्शन

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : आम आदमी पार्टी ने रोष प्रदर्शन करके कृषि बिल को रद करने की मांग की। आप नेताओं ने दोपहर 12 बजे से दो बजे तक रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन की अगुआई सिमरजीत सिंह बराड़ लक्खेवाली ने की।

उनके साथ जगदेव बाम, जशन बराड़, दिलबाग सिंह, परमजीत गिल, रमेश अरनीवाला, जगमेल सिंह, कुलविदर बराड़, राजीव उप्पल, गगनदीप औलख, विजय कुमार, मनजिदर सिंह, रणधीर सिंह, कुलदीप सिंह, इंद्रराज कुमार, बलजीत सिंह, अमरीक सिंह, गुरमेल सिंह, अमनदीप सिंह, अमरिदर सिंह, विक्की सिंह, देव राज, कुलदीप सिंह, बिट्टू डाबर, करण चराया, सुरजीत सिंह आदि शामिल हुए। सिरमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि अगर मोदी सरकार ने काले कानूनों को लागू करने में कामयाब हो गई तो किसानों के साथ-साथ आढ़तिये, मुनीम, पल्लेदार आदि कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए हम सबको एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठाकर उन्हें रद्द करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आप पार्टी 25 को किसानों द्वारा पंजाब बंद में उनका समर्थन करेगी।

chat bot
आपका साथी