मुक्तसर में भी स्मॉग से जनजीवन प्रभावित

दीपावली की पर्व गुजरने व लगातार पराली को आग लगाने के बाद आसमान में एकदम से स्मॉग उतर आई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 02 Nov 2019 06:23 AM (IST)
मुक्तसर में भी स्मॉग से जनजीवन प्रभावित
मुक्तसर में भी स्मॉग से जनजीवन प्रभावित

वेद प्रकाश, श्री मुक्तसर साहिब : दीपावली की पर्व गुजरने व लगातार पराली को आग लगाने के बाद आसमान में एकदम से स्मॉग उतर आई है। स्मॉग ने जहां लोगों का जन जीवन प्रभावित किया है वहीं पर ही सभी कारोबार भी प्रभावित कर दिए हैं। स्मॉग का कहर इस कदर बढ़ चुका है कि इसने सड़कों पर बिजिबिलिटी कम कर दी है। शुक्रवार की सुबह 100 मीटर तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में शहर से बाहर जाना तो खतरे से खाली नहीं। लोगों को हादसों से बचाने केलिए शहर की एक सड़क को छोड़कर और कहीं पर भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। जिससे वाहन चालकों को पता चल सके या वह चेतन हो जाएं।

बस व रेलगाड़ी भी चलने लगी देरी से

स्मॉग के कारण बस व रेलगाड़ी भी देरी से चलने लगी हैं। बस स्टैंड पर आने वाली लंबे रूट की बसें 10 से 15 मिनट तक देरी से पहुंच रही हैं। लोकल बसें भी दस से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं लेकिन रेलगाड़ी के टाइम अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सुबह के समय तो गाड़ी एक घंटा देरी से पहुंची। जबकि बाद में समय कम होता रहा।

chat bot
आपका साथी