फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से छीनी टैब

संवाद सूत्र, बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब) भारत फाईनांस कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारियों से एक बाइक पर तीन सवार युवकों ने झपट मारकर उनका बेग छीन लिया। जिसमें टेब व अन्य सामान था। थाना बरीवाला पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। राजबीर ¨सह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 05:24 PM (IST)
फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से छीनी टैब
फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से छीनी टैब

संवाद सूत्र, बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब)

भारत फाइनांस कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारियों से एक बाइक पर तीन सवार युवकों ने झपट मारकर उनका बैग छीन लिया। इसमें टैब व अन्य सामान था। थाना बरीवाला पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजबीर ¨सह उर्फ राजू निवासी नेष्टा (अमृतसर) ने बताया कि वह भारत फाइनांस कंपनी में नौकरी करता है। वह मुक्तसर हलके के गांवों में महिलाओं को 25 हजार रुपये लोन देने वाले योजना के संबंध में जागरूक कर उनके फार्म भरता है। बुधवार शाम को वह और उसका साथी अमृतपाल ¨सह मोटरसाइकिल पर गांव चड़ेवान से संगराना जा रहे थे। इस दौरान पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए। जिन्होंने उनके कंधे पर रखा हुआ बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में सेमसंग कंपनी की एक टैब करीब 12 हजार रुपये की कीमत वाली थी जोकि कंपनी को ओर से दी गई थी। इसके अलावा बैग में अन्य कागजात समेत और भी सामान था। जोकि वह लेकर फरार हो गए। थाना बरीवाला पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी