शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 07:02 PM (IST)
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 21 वर्षीय युवती ने बताया कि उनके मोहल्ले में ही रहने वाले रवि उर्फ काला ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध कायम कर लिए थे। वह उसके साथ काफी समय से दुष्कर्म करता रहा। करीब दो माह पहले भी वह उसे दूसरी जगह ले गया था जहां पर उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसने शादी करने से भी इंकार कर दिया। कुछ समय तो उसने डर के मारे कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में परिवार को पूरी बात बता दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। थाना सिटी पुलिस ने रवि उर्फ काला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी