पनबस कर्मियों ने फूंका हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला

हरियाणा रोडवेज कर्मियों की चल रही हड़ताल का समर्थन करते हुए पनबस के ठेका आधारित कर्मियों ने सोमवार को गेट रैली करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 11:06 PM (IST)
पनबस कर्मियों ने फूंका हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला
पनबस कर्मियों ने फूंका हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

हरियाणा रोडवेज कर्मियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए पनबस के ठेका आधारित कर्मियों ने सोमवार को गेट रैली करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। उन्होंने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यूनियन के राज्य संरक्षक कमल कुमार व डिपो प्रधान तरसेम ¨सह ने बताया कि जो हरियाणा रोडवेज की हड़ताल चल रही है उसके समर्थन में उन्होंने अपनी बसें भी हरियाणा में दाखिल होने से रोक दी है। यदि फिर भी हरियाणा सरकार कर्मियों की मांगे नहीं मानती तो वह तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा रोडवेज कर्मियों की हकी व जायज मांगों को तुरंत मानने, सुप्रीम कोर्ट के फैसले अनुसार बराबर वेतन बराबर काम का फैसला लागू करने, पनबस में कार्य करते समूह वर्करों को बिना शर्त रेगुलर करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह संघर्ष तीव्र करेंगे। इससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी सरकार व मैनेजमेंट की होगी।

इस मौके पर हर¨जदर ¨सह, बलकार ¨सह, अंग्रेज ¨सह, गुरमेल ¨सह, मनजीत ¨सह, सुख¨वदर ¨सह, रणधीर ¨सह, बेअंत ¨सह, चरणजीत ¨सह, भुपेंदर ¨सह, कर्मजीत ¨सह, चरणजीत ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी