बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति जख्मी

मलोट-फाजिल्का रोड पर गांव मिड्डा के बस स्टैंड पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 03:15 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 03:15 PM (IST)
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति जख्मी
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति जख्मी

जागरण संवाददाता, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) मलोट-फाजिल्का रोड पर गांव मिड्डा के बस स्टैंड के नजदीक एक बोलेरो कैपर गाड़ी के मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने से उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप में जख्मी हो गया जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

गांव बनांवाली निवासी बलकार सिंह पुत्र कर्म सिंह अपनी पत्नी भिदर कौर को साथ लेकर बीते दिनों मोटरसाइकिल पर अपने ससुराल गांव जोधपुर (फाजिल्का) गया था। शक्रवार की शाम को वे अपने गांव बनांवाली को लौट रहे थे। शाम को करीब साढे़ सात बजे जब उनकी मोटरसाइकिल गांव मिड्डा के बस स्टैंड के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार बोलेरो कैपर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से वे दोनों गंभीर रूप में जख्मी हो गए। लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल दाखिल कराया जहां पर डाक्टर ने करीब 40 वर्षीय भिदर कौर को मृत करार दे दिया। थाना कबरवाला पुलिस ने मृतका के घायल पति बलकार सिंह के बयान पर बोलेरो गाड़ी के चालक दुर्गेश कुमार निवासी गांव धींगड़ा (फाजिल्का) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी