गिद्दड़बाहा में कांग्रेस के दो पक्ष भिड़े

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) गिद्दड़बाहा के घंटाघर चौक के पास उस समय मौहाल तनावपूर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Apr 2018 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 07 Apr 2018 07:20 PM (IST)
गिद्दड़बाहा में कांग्रेस के दो पक्ष भिड़े
गिद्दड़बाहा में कांग्रेस के दो पक्ष भिड़े

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

गिद्दड़बाहा के घंटाघर चौक के पास उस समय मौहाल तनावपूर्ण हो गया जब पुरानी रंजिश के चलते दो कांग्रेसी गुट आपस में भिड़ गए और एक गुट ने फाय¨रग कर दी। इसमें से एक गोली चुबारे में शीशे को लगी लेकिन किसी जानी नुकसान से बचाव हो गया। पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

गांव बबानियां के पूर्व सरपंच का बेटा हर¨जदर ¨सह उर्फ गग्गी अपने साथियों समेत गिद्दड़बाहा गया हुआ था। वहीं पर ही लखवीर ¨सह उर्फ लक्खा निवासी बबानियां भी अपने साथियों समेत उन्हें मिल गया। इनकी पुरानी रंजिश के चलते यह दोनों गुट एक दूसरे आमने-सामने हो गए। पहले तो इनमें जमकर हाथापाई हुई। एक बार तो वह लोग चले गए। लेकिन बाद में घंटाघर के पास जाकर फिर से उलझ पड़े। इस दौरान ही लखवीर ¨सह के गुट ने तीन हवाई फायर किए। जिनमें से एक फायर साथ वाले चुबारे के शीशे पर जा लगा। लेकिन किसी भी तरह से जानी नुकसान से बचाव हो गया। फाय¨रग होने के साथ ही बाजार में सन्नाटा छा गया और दुकानदार भी दुकानों में घुस गए। इस से पहली हुई मारपीट के दौरान हर¨जदर ¨सह घायल हो गया।

थाना गिद्दड़बाहा के प्रभारी धर्मपाल शर्मा ने बताया कि उनकी ओर से हर¨जदर ¨सह की शिकायत पर लखवीर ¨सह, दीपा बुर्जा वाला, लवप्रीत लब्बी निवासी गुरुसर व अमना नामी चारों लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इनसेट

दोनों गुट राजा वडिं़ग के नजदीकी

बताया जाता है कि दोनों गुट ही आल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष व हलका विधायक अमरेंदर ¨सह राजा व¨ड़ग के नजदीकी हैं। इनकी गिद्दड़बाहा मैराथन पर भी आपस में तूं तूं मै मै हुई थी।

chat bot
आपका साथी