लड़की को अगवा करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवादताता, श्री मुक्तसर साहिब बीती 25 जनवरी की सुबह छह बजे पार्लर पर तैयार होने के लिए आई गांव चक पालीवाला मोहला (फाजिल्का) की 20 वर्षीय लड़की को शादी से पहले अगवा करने वाले छह हथियारबंद युवकों में मुख्य आरोपित तल¨वदर ¨सह उर्फ ¨धदा भी पुलिस के अड़िके में आ चुका है। जिसने शुक्रवार को अदालत में सिरेंडर किया था, उसे पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। जबकि तीन युवकों को पहले ही पुलिस ने काबू कर रखा है। जिनमें दो को बीती 29 जनवरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। जबकि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 05:53 PM (IST)
लड़की को अगवा करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
लड़की को अगवा करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवादताता, श्री मुक्तसर साहिब

25 जनवरी की सुबह छह बजे पार्लर पर तैयार होने के लिए आई गांव चक पालीवाला मोहला (फाजिल्का) की 20 वर्षीय लड़की को शादी से पहले अगवा करने वाले छह हथियारबंद युवकों में मुख्य आरोपित तल¨वदर ¨सह उर्फ ¨धदा भी पुलिस के कब्जे में आ चुका है। उसने शुक्रवार को अदालत में सिरेंडर किया था, उसे पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। जबकि तीन युवकों को पहले ही पुलिस ने काबू कर रखा है। जिनमें दो को 29 जनवरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। जबकि एक युवक 2 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर है।

गांव चक पालीवाला निवासी लड़की की 25 जनवरी को मुक्तसर के सि¨प्रग विला पैलेस में मुक्तसर जिले के गांव सुखना निवासी युवक के साथ शादी थी। इसके लिए वह सुबह छह बजे मुक्तसर के गांधी चौक में एक पार्लर पर तैयार होने के लिए आई थी जिसे उसके भाई कार पर छोड़कर चले गए। वहां पर उसकी मौसी की लड़की उसके साथ ही थी। जैसे ही उसके भाई गए तो सवा छह बजे दो कार पर सवार छह हथियारबंद युवक आए। इनमें से तीन कार के पास रुक गए और तीन पार्लर पर चले गए। जिन्होंने जबरन वहां से लड़की को उठा लिया था।

इस मामले में पुलिस ने फिरोजपुर कैंट के पास से लड़की को बरामद करने के साथ ही दो युवकों बलजीत ¨सह उर्फ बब्बू व हरप्रीत ¨सह उर्फ हरमन निवासी कोटकपूरा रोड मुक्तसर को भी काबू किया था। जिन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। उसके बाद याद¨वदर ¨सह उर्फ यादू निवासी चक पालीवाला को भी सोहनेवाला से काबू किया था जोकि लड़की के संबंध में पूरी जानकारी मुहैया करवाता रहा था। यादू पुलिस के पास तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है जिसे तीन फरवरी को अदालत में पेश किया जाना है। थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य आरोपित तल¨वदर ¨सह उर्फ ¨धदा ने भी अदालत में सिरेंडर कर दिया है। जिसे अदालत से उन्होंने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लाया गया है। बाकी पूछताछ के दौरान ही सामने आएगा। इनसेट

10वीं तक साथ की थी पढ़ाई

तल¨वदर ¨सह के अनुसार वह लड़की के साथ गांव जंडवाला में दसवीं तक एक साथ ही पढ़े हैं। वह उसके साथ शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की मान नहीं रही थी। वह कहीं और शादी करवाना चाहती थी। जिस कारण ही उसने यह प्ला¨नग की थी। जिससे उसकी शादी रुक जाएगी और वह खुद ही उसके साथ शादी करवाने के लिए मान जाएगी।

chat bot
आपका साथी