गुरुद्वारा साहिब में महिला ने छह लोगों को बनाया निशाना

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब गुरुद्वारा श्री टुट्टी गंढी साहिब में वीरवार को अमावस्या पर दो म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Feb 2018 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 15 Feb 2018 06:57 PM (IST)
गुरुद्वारा साहिब में महिला ने छह लोगों को बनाया निशाना
गुरुद्वारा साहिब में महिला ने छह लोगों को बनाया निशाना

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

गुरुद्वारा श्री टुट्टी गंढी साहिब में वीरवार को अमावस्या पर दो महिला चोरों ने करीब आधा दर्जन लोगों को अपना निशाना बनाया। उन्होंने किसी के कान की बाली, किसी के चेन, किसी का पर्स उड़ा लिया। इसका पता चलते ही लोगों ने महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

वीरवार को अमावस्या थी। इस कारण श्री मुक्तसर साहिब के मुख्य गुरुद्वारा श्री टुट्टी गंढी साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इस दौरान दो महिला चोर भी इनके बीच घुस गई जोकि प्रसाद वाली जगह, श्री दरबार साहिब के अंदर माथा टेकते समय व स्नान करने गई महिलाओं को अपनी निशाना बनाने लगी। इस दौरान उक्त दोनों महिलाओं ने गांव पाकां (फाजिल्का) निवासी बलजीत कौर के एक कान की बाली, मूलियांवाली निवासी अमरो की दोनों कान की बाली उतार ली। स्नान करने लगी महिला मनप्रीत कौर का पर्स चोरी कर लिया जिसमें एक हजार रुपये था। गांव भंगचड़ी के संदीप ¨सह के भी पर्स निकाल लिया। जिसमें तीन हजार रुपये थे। इसके अलावा लुधियाना से दर्शन करने के लिए आए कुलतार ¨सह जोगी के साथ आई उसकी पारिवारिक सदस्य इकबाल कौर व म¨हदर कौर की चूड़ी निकालने की कोशिश की। जिस कारण उसकी चोट आई और उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों ने मौके पर ही दोनों महिलाओं को काबू कर लिया और पुलिस को सूचित कर डाला। थाना सिटी पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी।

chat bot
आपका साथी