डीएवी कालेज के विद्यार्थियों ने लेख प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार

डीएवी कालेज में प्राचार्य सुभाष गुप्ता और पंजाबी विभाग के प्रमुख डा. जसबीर कौर की अगुआई में विद्यार्थियों ने लेख मुकाबलों में भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 06:33 PM (IST)
डीएवी कालेज के विद्यार्थियों ने लेख प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार
डीएवी कालेज के विद्यार्थियों ने लेख प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : डीएवी कालेज में प्राचार्य सुभाष गुप्ता और पंजाबी विभाग के प्रमुख डा. जसबीर कौर की अगुआई में विद्यार्थियों ने लेख मुकाबलों में भाग लिया। ये मुकाबले गुरु गोबिद सिंह स्टडी सर्कल द्वारा पंजाबी साहित्य के महान विद्वानों भाई वीर सिंह, प्रो. पूरन सिंह, प्रो. साहिब सिंह, भाई कान सिंह नाभा, ज्ञानी दित सिंह और भगत पूरन सिंह के पंजाबी साहित में डाले गए योगदान के बारे में करवाए गए। इसमें पूजा बीए भाग तीसरा, भावना बीए भाग दूसरा, तनीषा बीए भाग दूसरा, शीनू बीए भाग तीसरा ने विभिन्न लेखकों के जीवन और साहित्यिक कार्यों का अध्ययन किया। इस प्रतियोगिता में 1100-1100 रुपये के पुरस्कार जीते। प्राचार्य सुभाष गुप्ता ने इन छात्रों को बधाई दी और उन्हें इस तरह की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुदेश ग्रोवर, इकबाल कौर, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी