स्वस्थ्य रहने के लिए हर रोज करें सैर

जिला सेहत विभाग की तरफ से विश्व दिल दिवस के संबंध में सिविल अस्पताल में हार्ट हीरो थीम पर जिला स्तरीय समागम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 11:58 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 11:58 PM (IST)
स्वस्थ्य रहने के लिए हर रोज करें सैर
स्वस्थ्य रहने के लिए हर रोज करें सैर

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : जिला सेहत विभाग की तरफ से विश्व दिल दिवस के संबंध में सिविल अस्पताल में हार्ट हीरो थीम पर जिला स्तरीय समागम करवाया गया। इस समागम में सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। डॉ. रंजू सिगला, डॉ. सतीश गोयल, डॉ. सुनील अरोड़ा आदि उपस्थित थे। डॉ. नवदीप सिंह ने कहा कि हमारा दिल हमारे शरीर का अहम हिस्सा है इसलिए बीमारियों से बचने के लिए हमें रोज सैर तथा अपने खाने-पीने की चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक चिकनाईयुक्त वाला भोजन खाने से, सिगरेट, हाई ब्लड प्रेशर, प्रदूषित वातावरण, खाने पीने की गलत आदतें, फास्ट फूड, दिमागी परेशानी, मोटापे के कारण दिल की कई तरह की बीमारियां लग जाती है। इसलिए हमें इन चीजों से परहेज करना चाहिए। डॉ. रंजू सिगला ने बताया कि हमें 35 साल की उम्र के बाद रुटीन में ब्लड प्रेशर चेक करवाते रहना चाहिए तथा साल में कम से कम एक बार शूगर तथा दिल संबंधी ओर टेस्ट करवाते रहना चाहिए। अगर शूगर, ब्लड प्रेशर या कोई ओर बीमारी है तो दवाईयों से कंट्रोल करना चाहिए। डॉ. सतीश गोयल ने बताया कि खाने-पीने की गलत आदतों को त्याग कर संतुलित भोजन खाना चाहिए। रोज आधा घंटा सैर करनी चाहिए, भार को कंट्रोल रखना, योग आदि की सलाह दी। इस मौके पर सुनीता रानी, गुरचरण सिंह, राज कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी