समय पर आने को कहा तो पिटवाया

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब शहर की जलालाबाद सड़क पर स्थित बैंक में सुबह दस बजे उस समय हंगामा ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jan 2018 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jan 2018 06:45 PM (IST)
समय पर आने को कहा तो पिटवाया
समय पर आने को कहा तो पिटवाया

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

शहर की जलालाबाद सड़क पर स्थित बैंक में सुबह दस बजे उस समय हंगामा हो गया जब वहां पर तैनात एक प्राइवेट महिला कर्मचारी को समय पर आने का कहा गया तो उसने अन्य व्यक्ति बुलवाकर उस कर्मचारी को पिटवा डाला। वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत किया। बैंक प्रबंधकों ने महिला को भी नौकरी से हटा दिया।

जलालाबाद रोड पर स्टेट बैंक आफ इंडिया का दफ्तर है। यहां पर सभी रेगुलर कर्मचारी कार्य करते हैं। वहां पर एक सफाई कर्मचारी प्राइवेट के दौर पर काम करती थी। जिसने सुबह नौ बजे आकर पूरे दफ्तर की सफाई करनी थी। वहां पर मौजूद कर्मचारी के अनुसार यह महिला दस बजे के करीब आती थी। जिसे उसने कई बार कहा कि या तो समय पर आया करे या फिर वह नौकरी से हट जाए उसकी जगह कोई और सफाई कर्मचारी लगा लिया जाएगा। क्योंकि दस बजे उनके दूसरे अधिकारियों के आने का समय हो जाता है। इस बात लेकर ही महिला मंगलवार की सुबह अपने साथ छह अन्य लोग लेकर आ गई। वह लोग आते ही बैंक से खींचकर उसे बाहर ले गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आस पास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने उसे छुड़वाया। बैंक के अधिकारी का कहना है कि उन्होंने उक्त महिला कर्मचारी को हटा दिया है। उनके मैनेजर चंडीगढ़ गए हुए हैं, उनके आने के बाद ही फैसला किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी