दादी प्रकाशमणि का 15वां स्मृति दिवस मनाया

शहर की तिलक नगर गली नंबर पांच स्थित विश्व शांति भवन में वीरवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 06:38 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 06:38 PM (IST)
दादी प्रकाशमणि का 15वां स्मृति दिवस मनाया
दादी प्रकाशमणि का 15वां स्मृति दिवस मनाया

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : शहर की तिलक नगर गली नंबर पांच स्थित विश्व शांति भवन में वीरवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के पूर्व मुख्य प्रशासक दादी प्रकाशमणि जी का 15वां स्मृति दिवस मनाया गया। संतोषी दीदी और रेखा दीदी के साथ सभी भाई-बहनों ने दादी प्रकाशमणि को श्रद्धा के फूल भेंट किए। इस दौरान उनकी शिक्षाओं का भी पालन करने का आमंत्रण गुरदास गिरधर ने दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाशमणि 38 वर्षों तक संस्था के मुख्य प्रशासक रहे और संस्था के विस्तार के लिए सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम में रणजीत सिंह, इंद्रजीत बंसल, माघो सिंह बीकानेर, सोनू, कुलभूषण खुराना, राजिदर गिरधर, राजेश अरोड़ा, संजीव कुमार, मास्टर कश्मीरी लाल, सतपाल अरोड़ा, राजेश गिरधर, सुथीर धुडिया, राजेश कक्कड़, अमरजीत गिरधर, शेली गिरधर, अनु कसरिजा, संगीता, सीमा, ममता, ज्योति, रेखा गिरधर, सविता, नीरू खुराना सहित बड़े काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी