चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

संवाद सहयोगी, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोमनाथ कालड़ा पर हु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2017 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2017 06:31 PM (IST)
चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

संवाद सहयोगी, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोमनाथ कालड़ा पर हुए हमले के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जबकि पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की दोपहर को करीब एक दर्जन लोगों ने कालड़ा की कार बाजार स्थित दुकान में घुसकर हमला कर उसे घायल कर दिया था। हमलावरों ने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष की कनपटी पर पिस्तौल रखकर जमकर पिटाई की थी। सोमनाथ कालड़ा के अनुसार कार बेचने के कमिशन को लेकर करीब दो माह पहले उनका गांव सरावां बोदला निवासी युवक व उसके साथियों के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद थाना सिटी पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। इसी रंजिश के तहत उन्होंने उसकी दुकान में घुसकर हमला किया था। भले सोमनाथ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। उधर थाना सिटी के प्रभारी ज¨तदर ¨सह का कहना था कि हुण की दस्सीए, जदों फड़ले प्रेस कांफ्रेंस करके सारियां नूं दस्सांगे।

उधर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला का कहना था कि बुधवार को झांब गेस्ट हाउस में 12 बजे बैठक की जाएगी। जिसमें आगामी संघर्ष की रूप रेखा तैयार की जाएगी। यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो वह धरना देने पर भी विवश होंगे।

chat bot
आपका साथी