बहन से छेड़छाड़ के शक में युवक की टांग तोड़ी

गांव मानूके गिल में रहने वाले एक युवक की कुछ लोगों ने युवती से छेड़छाड़ करने के शक में मारपीट कर टांग तोड़ दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:24 PM (IST)
बहन से छेड़छाड़ के शक में युवक की टांग तोड़ी
बहन से छेड़छाड़ के शक में युवक की टांग तोड़ी

संवाद सूत्र, मोगा : गांव मानूके गिल में रहने वाले एक युवक की कुछ लोगों ने युवती से छेड़छाड़ करने के शक में मारपीट कर टांग तोड़ दी। सिविल अस्पताल में भर्ती दविदर सिंह पुत्र गंता सिंह निवासी मानूके गिल ने बताया कि उस वह पत्थर की रगड़ाई का काम करता है। उसकी एक लड़की से दो-तीन साल पहले बातचीत थी, लेकिन अब उसने बातचीत करनी छोड़ दी। उक्त युवती के भाई उससे रंजिश रखते हैं, जिन्होंने मंगलवार शाम उसकी दुकान पर आकर उससे मारपीट कर उसकी टांगें तोड़ दी। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

chat bot
आपका साथी