सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में शनि स्वरूप की पूजा-अर्चना कर किया अभिषेक

सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में शनि महाराज के पूजन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 04:39 PM (IST)
सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में शनि स्वरूप की पूजा-अर्चना कर किया अभिषेक
सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में शनि स्वरूप की पूजा-अर्चना कर किया अभिषेक

संवाद सहयोगी, मोगा : सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में शनि महाराज के पूजन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित दया शंकर की अध्यक्षता में गणपति पूजन, नवग्रह पूजन, कलश पूजन व शनि महाराज जी के शनि स्वरूप का पूजन किया। बिशेषर गिरि ने ज्योति प्रचंड की। भक्तों ने शनि स्वरूप का सरसों के तेल से अभिषेक कर पूजा की। संकीर्तन के दौरान भजनों का गायन किया। महंत बिशेषर गिरि ने बताया कि शनिदेव कलयुग के अवतार हैं। वे अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी सदैव रक्षा करते हैं। जो भी इनकी पूजा सच्चे मन से करता है उसकी समस्त मनोकामना पूर्ण करते हैं। भक्तों पर आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण करते हैं। उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करते हैं। इस प्रकार शिव भोले की पूजा के साथ साथ पावन शिवलिग की पूजा करने से भक्त के सभी मनोरथ पूरे होते हैं। इसी तरह शनि महाराज की पूजा के साथ शनि स्वरूप की पूजा करने, तेल से अभिषेक करने से शनि महाराज खुश होकर भक्तों की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते हमें अपना व दूसरों का ध्यान रखना है। आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गगन नौहरिया, मनोज भंडारी, सिमरन भंडारी, नवीन गोयल, सुनीता गोयल के अलावा अन्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी