सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में भक्तों ने किया शनि स्वरूप का पूजन

। पुरानी दाना मंडी में सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में शनिदेव के पूजन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 10:21 PM (IST)
सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में भक्तों ने किया शनि स्वरूप का पूजन
सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में भक्तों ने किया शनि स्वरूप का पूजन

संवाद सहयोगी,मोगा

पुरानी दाना मंडी में सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में शनिदेव के पूजन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित दया शंकर ने गणपति पूजन, नवग्रह पूजन, कलश पूजन व शनि देव के स्वरूप का पूजन किया।

बिशेषर गिरी ने ज्योति प्रचंड की। भक्तों ने शनि स्वरूप का सरसों के तेल से अभिषेक किया गया। संकीर्तन दौरान भजनों का गायन किया। महंत बिशेषर गिरी ने बताया कि शनिदेव कलयुग के अवतार है। अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी सदैव रक्षा करते है। जो भी इनकी पूजा सच्चे मन से करता है वे उसकी समस्त मनोकामना पूर्ण करते हैं। भक्तों पर आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण करते हैं। जिस प्रकार भवान शिव की पूजा के साथ-साथ पावन शिवलिग की पूजा करने से भक्तों के समस्त मनोरथ पूर्ण होते हैं। उसी तरह शनि महाराज की पूजा के साथ शनि स्वरूप की पूजा, तेल से अभिषेक करने से शनिदेव खुश होकर अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते हमें अपना व दूसरों का ध्यान रखना है। अंतर में आरती करके प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर गगन नोहरिया, शिशन सिंह, कुलविदर कौर, अंजू, रजत गर्ग, रोबिन, अंकुर गोयल, विमल जैन, अजय गर्ग, अरोड़ा, रमन कुमार के अलावा अन्य हाजिर थे। सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में भक्तों ने किया शनि स्वरूप का पूजन पुरानी दाना मंडी में सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में शनिदेव के पूजन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित दया शंकर ने गणपति पूजन, नवग्रह पूजन, कलश पूजन व शनि देव के स्वरूप का पूजन किया।

बिशेषर गिरी ने ज्योति प्रचंड की। भक्तों ने शनि स्वरूप का सरसों के तेल से अभिषेक किया गया। संकीर्तन दौरान भजनों का गायन किया। महंत बिशेषर गिरी ने बताया कि शनिदेव कलयुग के अवतार है। अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी सदैव रक्षा करते है। जो भी इनकी पूजा सच्चे मन से करता है वे उसकी समस्त मनोकामना पूर्ण करते हैं। भक्तों पर आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण करते हैं। जिस प्रकार भवान शिव की पूजा के साथ-साथ पावन शिवलिग की पूजा करने से भक्तों के समस्त मनोरथ पूर्ण होते हैं। उसी तरह शनि महाराज की पूजा के साथ शनि स्वरूप की पूजा, तेल से अभिषेक करने से शनिदेव खुश होकर अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते हमें अपना व दूसरों का ध्यान रखना है। अंतर में आरती करके प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर गगन नोहरिया, शिशन सिंह, कुलविदर कौर, अंजू, रजत गर्ग, रोबिन, अंकुर गोयल, विमल जैन, अजय गर्ग, अरोड़ा, रमन कुमार के अलावा अन्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी