पत्नी को जहर खाने से रोकने पर हुई पिटाई

शहर के प्रीत नगर में पत्नी को जहर खाने से रोकने पर उसके भाईयों ने पति व उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया दो भाइयों को पत्नि के भाईयों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 05:01 PM (IST)
पत्नी को जहर खाने से रोकने पर हुई पिटाई
पत्नी को जहर खाने से रोकने पर हुई पिटाई

संवाद सूत्र, मोगा : शहर के प्रीत नगर में पत्नी को जहर खाने से रोकने पर उसके भाईयों ने पति व उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया दो भाइयों को पत्नि के भाईयों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें घायलवस्था में शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी बिल्लो कौर उस पर बेवजह किसी औरत के साथ संबंध होने का शक करती है, जिसके चलते उसने रात को जहर खाने की कोशिश की। जब उसने व उसके भाई राजू ने ऐसा करने से रोका तो उसकी पत्नी के अपने भाई हीरा, राजू, काला व महेंद्रकौर (माता) को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

chat bot
आपका साथी