पुष्पवर्षा से किया स्वामी ज्ञानानंद महाराज का स्वागत

कृष्ण कृपा परिवार की ओर से हो रहे दिव्य गीता सत्संग के भव्य आयोजन में गीता ज्ञान से अवगत करवाने हेतु बुधवार की देर सायं मोगा में पधारे महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का इंक्लेव लेन में पुष्पों की वर्षा से स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 09:50 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 06:29 AM (IST)
पुष्पवर्षा से किया स्वामी ज्ञानानंद महाराज का स्वागत
पुष्पवर्षा से किया स्वामी ज्ञानानंद महाराज का स्वागत

संस, मोगा : कृष्ण कृपा परिवार की ओर से हो रहे दिव्य गीता सत्संग के भव्य आयोजन में गीता ज्ञान से अवगत करवाने हेतु बुधवार की देर सायं मोगा में पधारे महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का इंक्लेव लेन में पुष्पों की वर्षा से स्वागत किया गया।

ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि गीता का प्रचार प्रसार करना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए वह भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी समय-समय पर गीता ग्रंथ का प्रचार प्रसार करने के लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थान जो दो एकड़ में बन रहा है जल्द ही तैयार हो जाएगा। इस संस्थान में गीता की रिसर्च होगी। गीता की विश्व स्तरीय लाइब्रेरी बनाई जाएगी। जिसमें किसी ने भी गीता के ऊपर कुछ लिखा होगा उस ग्रंथ को इस संस्थान में रखा जाएगा। यह संस्थान लगभग दो वर्ष में पूरा हो जाएगा। इस संस्थान में ही गीता म्यूजियम बनाया जाएगा जिसमें गीता के उपदेश होंगे। उन्होंने बताया कि गीता एक ऐसा ग्रंथ है जो लगभग समस्त स्वतंत्रता सेनानियों के हाथों में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति नहीं होती। वह कभी भी राजनीति समागम में नहीं जाते। राजनीति अगर धर्म में आती है तो उसका शुद्धिकरण होता है।

अशोक गोयल व आशीष बॉबी ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस दिव्य गीता समागम में रात्रि 7:00 से 10:00 बजे तक कथा होगी। जिसमें गीता ग्रंथ के साथ भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन होगा। इस अवसर पर अशोक गोयल, सुदेश रानी, नीरज कुमार,रजनीश कुमार,संजू सिगला, मोनिका सिगला, पल्लवी सिगला, अंकुर गोयल, जतिन गोयल स्वतंत्र गोयल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी