ट्रैक्टर रैली निकाल कर वोट बनवाने के लिए किया जागरूक

। जिला प्रशासन की ओर से मोगा विधानसभा हलके के गांवों में वोटरों को मतदान और वोट बनवाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधि करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 03:37 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 03:37 PM (IST)
ट्रैक्टर रैली निकाल कर वोट बनवाने 
के लिए किया जागरूक
ट्रैक्टर रैली निकाल कर वोट बनवाने के लिए किया जागरूक

संवाद सहयोगी,मोगा

जिला प्रशासन की ओर से मोगा विधानसभा हलके के गांवों में वोटरों को मतदान और वोट बनवाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधि करवाई गई।

उप मंडल मजिस्ट्रेट कम जिला चुनाव अफसर मोगा सतवंत सिंह की अगुआई में समूह बीएलओ की मौजूदगी में ट्रैक्टर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गांव घलकलां से शुरू होकर रत्तियां, रौली, खोसा पांडों से होते हुए सायं को मोगा में पहुंची। इस मौके पर सतवंत सिंह ने कहा कि जैसे कि हमें पता है कि वोट डालना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। इस अधिकार का सही ढंग से प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने, नया वोट बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए ये रैली गांवों में निकाली गई। उन्होंने कहा कि इस रैली में ट्रैक्टर को इसलिए चुना गया, क्योंकि ट्रैक्टर गांवों के लोगों से जुड़ा एक अहम कृषि उपकरण माना जाता है। जिसके जरिये गांवों के किसान अपनी खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिये लोगों को वोटों बनवाने, वोट कटवाने, वोट में सुधार करवाने आदि को लेकर जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी