जमीन के विवाद में की मारपीट, तीन लोग नामजद

थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 10:17 PM (IST)
जमीन के विवाद में की मारपीट, तीन लोग नामजद
जमीन के विवाद में की मारपीट, तीन लोग नामजद

संवाद सहयोगी, मोगा : थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार मनजिदर सिंह ने बताया कि गांव मंदर कलां के रहने वाले भोला सिंह ने परमजीत सिंह, सोनिया पत्नी परमजीत सिंह व छिंदो बाई पत्नी भोला सिंह पर आरोप लगाया है कि 31 अक्तूबर की सायं करीब साढ़े सात बजे उक्त आरोपितों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपित मौके से फरार हो गए तथा इसके बाद सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। शिकायकर्ता ने बताया कि आरोपितों ने उसके साथ जमीन के विवाद के चलते मारपीट की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

----

लापरवाही से कार चलाते हुए घर में घुसाई, दो युवक गिरफ्तार

थाना धर्मकोट पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार रछपाल सिंह ने बताया कि इंदरजीत सिंह ने बताया कि उसका घर जालंधर रोड स्थित जगजीत सिंह पेट्रोल पंप के पास है। शनिवार सायं करीब साढ़े सात बजे परमीत सिंह व निहाल सचदेवा ने लापरवाही के साथ फारच्यूनर गाड़ी उसके घर का मुख्य दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर घुसा दी। इसके कारण घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोग भी इकट्ठा हो गए। जब दोनों आरोपित युवकों को कार से बाहर निकलने के लिए कहा तो दोनों कार में ही बैठे रहे। आरोपितों को कार के शीशे तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। दोनों युवकों को पकड़कर उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी