गली में लगाई ईटें की चोरी, तीन पर केस

कस्बा धर्मकोट के गांव चक्क सिघपुरा में पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा गांवों के रास्ते को पक्का करने के लिए लगाई ईटें चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 09:51 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 06:09 AM (IST)
गली में लगाई ईटें की चोरी, तीन पर केस
गली में लगाई ईटें की चोरी, तीन पर केस

संवाद सहयोगी, मोगा : कस्बा धर्मकोट के गांव चक्क सिघपुरा में पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा गांवों के रास्ते को पक्का करने के लिए लगाई ईटें चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि उप मंडल अफसर (सिविल)पंजाब मंडी बोर्ड मोगा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से साल 2015 और 2016 में गांवों की ढाणियों की ओर जाते रास्तों को पक्का करने के लिए ईटें लगाई गई थीं। गांव के बोहड़ सिंह, सुखचैन सिंह और रविदर सिंह ने ईटें उखाड़कर अपने घर ले गए। पुलिस ने उप मंडल अफसर की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी