तरसेम कुमार बने रोटरी क्लब मोगा सिटी 2020-21 के अध्यक्ष

ह्रठ्ठ ह्लद्धद्ग द्वड्डह्मह्ल4ह्म स्त्रड्ड4 श्रद्घ क्चड्डढ्डड्ड छ्वद्गद्ग1ड्डठ्ठ स्द्बठ्ठद्दद्ध द्बठ्ठ द्वश्रद्दड्ड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 12:39 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:11 AM (IST)
तरसेम कुमार बने रोटरी क्लब मोगा सिटी 2020-21 के अध्यक्ष
तरसेम कुमार बने रोटरी क्लब मोगा सिटी 2020-21 के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मोगा: मोगा में गत सायं रोटरी क्लब मोगा सिटी की बैठक चेयरमैन विजय मदान की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने क्लब द्वारा किए गए कार्यो का लेखा जोखा पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित करके आगामी वर्ष 2020-21 के लिए क्लब के सीनियर सदस्य तरसेम कुमार को अध्यक्ष व राजेंद्र सचदेवा को सचिव नियुक्त किया गया। क्लब के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा को समर्पित रोटरी परिवार के सदस्यों द्वारा जनवरी माह में परिवार मिलन समारोह व फरवरी माह में सामूहिक कन्यादान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्दियों के मददेनजर जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए उन्हें वस्त्र आदि दिए जाएंगे। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए बने नए अध्यक्ष तरसेम कुमार को क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। नए बने अध्यक्ष तरसेम कुमार ने कहा कि वह रोटरी क्लब के समूह सदस्यों को साथ लेकर समाज सेवा के कार्यो को और आगे बढ़ाएंगे। क्लब की ओर से आगामी वर्ष में मेडिकल कैंप, पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पौधारोपण, स्कूलों में वाटर कूलर आदि भी लगवाए जाएंगे। इस अवसर पर विजय मदान, सुशील गर्ग, राजीव सिगला, विनोद गर्ग, विकास गर्ग, नरेन्द्र अरोड़ा, विपुल नागपाल, मोहित सिगला, अशोक बावा, प्रमोद बब्बर, संजय गर्ग, प्रवेश गोयल, राजेन्द्र सचदेवा, जयंत, दिनेश जिदल आदि सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी