शुकदेवा कृष्णा कालेज ने मनाया लोहड़ी पर्व

। शुकदेवा कृष्णा कालेज आफ एजुकेशन फार ग‌र्ल्स मोगा में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Jan 2022 04:13 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jan 2022 04:13 PM (IST)
शुकदेवा कृष्णा कालेज ने मनाया लोहड़ी पर्व
शुकदेवा कृष्णा कालेज ने मनाया लोहड़ी पर्व

संवाद सहयोगी,मोगा

शुकदेवा कृष्णा कालेज आफ एजुकेशन फार ग‌र्ल्स मोगा में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कालेज के चेयरमैन अशोक गर्ग, डायरेक्टर सुधीर गर्ग, महासचिव डा. नीना गर्ग, सचिव डा. राघव गर्ग, प्रिसिपल डा. मोनिका वर्मा व समूह स्टाफ मौजूद था।

इस मौके पर कालेज प्रिसिपल डा. मोनिका वर्मा ने सभी को लोहड़ी की महत्ता के बारे में कहा कि लोहड़ी का पर्व विशेष तौर पर उन घरों मेंमनाया जाता है जहां शादी हुई हो या बेटा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि लेकिन अब समय बदल गया है कि अब लोग लड़के व लड़के में कोई फर्क नहीं रखते तथा लड़कियों की लोहड़ी भी मनाने लग गए हैं, जो एक अच्छा प्रयास है। इसके उपरांत विद्यार्थियों की ओर से लोहड़ी की महत्ता को उजागर करते भाषण, कविताएं पेश की गई। समूह स्टाफ को रेवड़ी, मूंगफली वितरित की गई।

chat bot
आपका साथी