श्री ब्राह्मण सभा ने गो सेवकों का किया सम्मान

श्री ब्राह्मण सभा की ओर से कोविड-19 के चलते गोमाता की सेवा को निरंतर जारी रखने के लिए बाबा मोहन गिरी गोशाला के मुख्य सेवादार जसवीर शर्मा सौरभ शर्मा भूपेश शर्मा को आज विशेष तौर पर सम्मान पत्र व सिरोपा देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 10:14 PM (IST)
श्री ब्राह्मण सभा ने गो सेवकों का किया सम्मान
श्री ब्राह्मण सभा ने गो सेवकों का किया सम्मान

संवाद सहयोगी, मोगा : श्री ब्राह्मण सभा की ओर से कोविड-19 के चलते गोमाता की सेवा को निरंतर जारी रखने के लिए बाबा मोहन गिरी गोशाला के मुख्य सेवादार जसवीर शर्मा, सौरभ शर्मा, भूपेश शर्मा को आज विशेष तौर पर सम्मान पत्र व सिरोपा देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सभा ने मानवाधिकार संगठन के शहरी अध्यक्ष विजय कुमार को भी सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें सभा के प्रांतीय उप चेयरमैन कैप्टन सुभाष शर्मा की ओर से भेंट किया गया।

सुभाष शर्मा ने कहा की सभा को अपने इन ब्राह्मण बंधुओं पर गर्व है जिन्होंने कोविड-19 के कठिन दौर में भी अपनी समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ गोमाता की सेवा को निरंतर जारी रखा। यह सभी सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को मां का दर्जा दिया गया है, इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि हम गाय की रक्षा और सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक सहयोग दें। जगसीर शर्मा व अन्य सभी ने इस सम्मान के लिए श्री ब्राह्मण सभा तथा इसके अध्यक्ष प्रदीप भारती का विशेष आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी