संगरूर का चुनाव परिणाम भगवंत मान सरकार के तीन महीने के काम का नतीजा : डा. हरजोत

। भाजपा नेता व पूर्व विधायक डा.हरजोत कमल ने संगरूर लोकसभा उप-चुनाव का परिणाम आने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करत हुए कहा कि भगवंत मान सरकार हर फ्रंट पर फेल रही है आप की हार उसी का नतीजा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 04:51 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 04:51 PM (IST)
संगरूर का चुनाव परिणाम भगवंत मान सरकार के तीन महीने के काम का नतीजा : डा. हरजोत
संगरूर का चुनाव परिणाम भगवंत मान सरकार के तीन महीने के काम का नतीजा : डा. हरजोत

जागरण संवाददाता.मोगा

भाजपा नेता व पूर्व विधायक डा.हरजोत कमल ने संगरूर लोकसभा उप-चुनाव का परिणाम आने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करत हुए कहा कि भगवंत मान सरकार हर फ्रंट पर फेल रही है, 'आप' की हार उसी का नतीजा है।

डा.हरजोत ने कहा है कि सिर्फ तीन महीने के कार्यकाल में जिस प्रकार से पंजाब की भगवंत मान सरकार ने काम किया है, उससे पूरे प्रदेश में उनकी सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी का माहौल था। हर वर्ग मान सरकार से दुखी है, उन्होंने संगरूर चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव से पहले किए वादों को पूरा करने के बजाय बदले की राजनीति कर रही है। चंडीगढ़ में आइएएस अधिकारी पोपली के बेटे की मौत ने पूरे पंजाब की जनता को झकझोर करके रख दिया है।

भाजपा नेता कहना है कि पंजाब के हालत ये हो गए हैं कि आए दिन किसी न किसी की हथियार से निकली गोली से जान जाती है या फिर नशे की गोलियों से। अराजकता का माहौल है। सरकार नाम की चीज नहीं रह गई है।

पूर्व विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब को एक बार फिर आतंकवाद की तरफ धकेले जाने का खतरा पैदा हो गया है। डा. कमल ने कहा कि मुख्यमंत्री एक दिन फैसले लेते हैं, दूसरे दिन उसे पलट देते हैं। भगवंत मान सरकार को अपने फैसलों पर भरोसा नहीं है वे सिर्फ केजरीवाल के फैसलों के दम पर चल रहे हैं, इसलिए फेल साबित हो रहे हैं। सही मायने में वे केजरीवाल की कठपुतली के तौर पर काम कर रहे हैं। डा. हरजोत ने कहा कि नशा उसी तरह बिक रहा है जैसे पहले बिक रहा था। नौजवान नौकरियों के लिए धरने प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं।

chat bot
आपका साथी