कैदियों को बांधी राखी

मोगा सब जेल में शनिवार को ब्रह्मकुमारी आश्रम राम गंज रोड द्वारा बंदियों को राखी बांधी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Aug 2019 03:40 PM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 05:39 PM (IST)
कैदियों को बांधी राखी
कैदियों को बांधी राखी

संवाद सहयोगी, मोगा : सब जेल में शनिवार को ब्रह्मकुमारी आश्रम राम गंज रोड द्वारा बंदियों को राखी बांधी गई।

इस दौरान फरीदकोट से विशेष तौर पर पहुंची दीपाली बहन ने कहा कि हमें आज की भागदौड़ की जिदगी में कुछ समय निकालकर उस परमपिता परमात्मा का नाम लेना चाहिए, जिससे हमें सुख तथा शांति मिलती है। उन्होंने कैदी भाईयों को राखी के त्यौहार की महत्ता संबंधी भी जानकारी दी। इस मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट परमजीत सिंह सिद्धू ने ब्रह्मकुमारी आश्रम मोगा द्वारा सब-जेल में करवाए गए समागम के लिए उनका धन्यवाद किया । इस मौके परमिंद्र शर्मा, हंस राज, प्यारे लाल, पुरुषोत्तम लाल व अन्य मौजूद थे। राजू

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी