राजेन्द्रा स्कूल ने ऑनलाइन मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

मोगा राजेन्द्रा मेमोरियल स्कूल द्वारा ऑनलाइन सोशल मीडिया पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। समागम की शुरुआत स्कूल डायरेक्टर सीमा शर्मा चेयरमैन वासू शर्मा प्रिसिपल सुधा केआर ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना करके की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:35 PM (IST)
राजेन्द्रा स्कूल ने ऑनलाइन मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी
राजेन्द्रा स्कूल ने ऑनलाइन मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

संवाद सहयोगी, मोगा

राजेन्द्रा मेमोरियल स्कूल द्वारा ऑनलाइन सोशल मीडिया पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। समागम की शुरुआत स्कूल डायरेक्टर सीमा शर्मा, चेयरमैन वासू शर्मा, प्रिसिपल सुधा केआर ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना करके की। इस दौरान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की एक्टीविटी के तहत बच्चे भगवान कृष्ण व राधा की वेशभूषा पहनकर आकर्षण का केंद्र लग रहे थे। डायरेक्टर सीमा शर्मा ने सभी बच्चों को भगवान श्री कृष्ण की जीवनी से अवगत करवाते हुए श्री कृष्ण जन्म पर्व की शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी