सदविप्र समाजसेवा संस्था ने करवाया धार्मिक समागम

। स्थानीय अनाज मंडी स्थित पार्क में स्मरणीय सदगुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज के आशीर्वाद से सदविप्र समाजसेवा संस्था की ओर से गुरु पूर्णिमा पर समागम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:31 PM (IST)
सदविप्र समाजसेवा संस्था ने करवाया धार्मिक समागम
सदविप्र समाजसेवा संस्था ने करवाया धार्मिक समागम

संवाद सहयोगी, मोगा

स्थानीय अनाज मंडी स्थित पार्क में स्मरणीय सदगुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज के आशीर्वाद से सदविप्र समाजसेवा संस्था की ओर से गुरु पूर्णिमा पर समागम करवाया गया।

संस्था की पंजाब प्रधान लीना कपूर की अध्यक्षता में शिव संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों ने भाग लिया। सर्वप्रथम सभी ने स्वामी श्री कृष्णानंद जी के दरबार में नतमस्तक होकर सर्वभले की प्रार्थना की। इसके पश्चात गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। सतगुरु मैं तेरी पतंग, श्री राम जय राम जय जय राम, सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में, मेरे गुरु दा द्वारा बड़ा सोहना लगदा .आदि भजनों का गायन किया। इस दौरान सभी को प्रसाद वितरित किया। पार्क में पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

लीना कपूर ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व झुग्गी झोपड़ी के परिवारों के साथ मनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह हम इन लोगों के साथ अपने सभी पर्व मनाकर उन्हें सही दिशा प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर आशु बंसल, मोनिका अग्रवाल, संदीप कपूर, रंजन बांसल, तनुज कपूर, अंगद, कपील, हनी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी